Maiya Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आ रही है। मईया सम्मान योजना की 11वीं किस्त आज आपके खाते में ट्रांसफर होने वाली है, जिसके लिए राज्य सरकार ने पूरी तैयारी कर लिया है। यह राशि महिलाओं के खाते में सीधे DBT के माध्यम से ट्रांसफर हो रही हैं। यह योजना राज्य की 18 से 50 साल की पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत हर महीने ₹2500 दिए जाते हैं, ताकि घर का खर्च आसानी से चल सके और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
अगर आप इस योजना की लाभार्थी महिला हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाला है, क्योंकि आज 11वीं किस्त का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आने वाला है। तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
इन 10 जिलों की लाभार्थी महिलाओं को ₹2500 की राशि मिलेगी
पहले चरण में सरकार ने 10 जिलों को चुना है, जहां की महिलाओं के खातों में किस्त ट्रांसफर होगी :
- रांची
- पलामू
- दुमका
- साहिबगंज
- बोकारो
- जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)
- हजारीबाग
- देवघर
- धनबाद
- गिरिडीह
मईया सम्मान योजना का पेमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें
- सबसे पहले mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- CSC लॉगिन या ऑपरेटर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद पेमेंट स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
- सबमिट पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा कि किस्त आई या नहीं।
- इससे इस बात की पुष्टि कर सकते हैं, कि इस योजना से आपको लाभ मिल रहा है, या नहीं।
ध्यान दें : जिन महिलाओं को इस योजना के तहत लाभ नहीं मिल पा रहा है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है, आप सबसे पहले अपने खाता का सीडिंग चेक कराए अगर DBT चालू नहीं है, तो इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द डीबीटी सक्रिय करें।
2 thoughts on “Maiya Samman Yojana: इन 10 जिलों में महिलाओं के खातों में पहुंची ₹2500 की 11वीं किस्त, अपना नाम यहां देखें”